• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चीन में लॉन्च हुआ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट7

चीन में लॉन्च हुआ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट7

चीन में लॉन्च हुआ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट7
विज्ञापन
सैमसंग ने शुक्रवार को चीन में एक स्पेशल इवेंट में गैलेक्सी नोट7  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। दूसरे बाजारों की तह ही चीन में कंपनी ने 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही लॉन्च किया है। चीन में फैबलेट 5,988 चीनी युआन (करीब 60,000 रुपये) है। फोन के रजिस्ट्रेशन चीन में शुरू हो चुके हैं और शुरुआती दो घंटे में इस फोन के 10 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह फोन चीन में एक सितंबर से उपलब्ध होगा।

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सैमसंग चीन में घरेलू कंपनियों को टक्कर देने के इरादे से 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

चीन में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया गया है। अमेरिका में लॉन्च किया गया नोट7 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है। खास बात है कि इसके अलावा दूसरे बाजारों में इस स्मार्टफोन को सैमसंग के एक्सीनॉस चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा।

गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट कई तरह के सेंसर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट, बैरोमीटर, जायरो, जियोमैगनेटिक, हॉल, एचआर, आइरिस, प्रॉक्सिमिटी और आरजीबी लाइट जैसे कई सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »