सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री 2 अगस्त को ही शुरू होगी: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री 2 अगस्त को ही शुरू होगी: रिपोर्ट
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू किया था। 2 अगस्त को होने वाले इवेंट में कंपनी के अगले फैबलेट गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब जानकारी मिली है कि चुनिंदा मार्केट में इस स्मार्टफोन की बिक्री 2 अगस्त को ही शुरू हो जाएगी। यह दावा कोरिया की ईटी न्यूज़ द्वारा किया गया।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग भी लॉन्च के दिन ही शुरू हुई थी। हालांकि, इसे ग्राहकों तक एक हफ्ते बाद पहुंचाया गया था।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन किन-किन मार्केट में 2 अगस्त को ही उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में तो उम्मीद कम है, क्योंकि कंपनी अब तक अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस मार्केट में लॉन्च करने में एक महीने का वक्त लेती रही है।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। अभी हाल में पता चला था कि यह स्मार्टफोन वाटर रेसिस्टेंट है और डुअल-एज डिस्प्ले के साथ आएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कंपनी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को अपने डिवाइस का हिस्सा बनाए। इसमें एक आइरिस स्कैनर होगा जिसके इस्तेमाल से यूज़र स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 6 इंच का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डुअल-एज डिस्प्ले, 64/128/256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3600 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  4. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  5. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  6. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
  7. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
  8. आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
  9. MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
  10. 5 हजार सस्ता खरीदें Motorola का धांसू फोन, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »