Realme ने बीते हफ्ते भारत में Realme 16 5G लॉन्च किया था जो कि अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Photo Credit: Realme
Realme 16 5G में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Realme ने बीते हफ्ते भारत में Realme 16 5G लॉन्च किया था जो कि अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट से लैस किया गया है। यहां हम आपको Realme 16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme 16 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो रियलमी के इस फोन की लंबाई 15.83 सेमी, चौड़ाई 7.51 सेमी, मोटाई 0.81 सेमी और वजन 183 ग्राम है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी