iQOO ने आज भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है।
Photo Credit: iQOO
iQOO 15 Apex में 6.85 इंच की M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
iQOO ने आज भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है, जिसे बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन बीते साल नवंबर में आए iQOO 15 का नया वेरिएंट है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। 15 Apex में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको iQOO 15 Apex के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। आज यानी कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक iQOO की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।
iQOO 15 Apex में 6.85 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। कंपनी 5 ओएस अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Apex के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM