सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में होंगे ये दो ख़ास फ़ीचर

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में होंगे ये दो ख़ास फ़ीचर
विज्ञापन
सैमसंग का गैलेक्सी नोट अनपैक्ड 2016 इवेंट अगले महीने आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी के लेटेस्ट फैबलेट गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस हैंडसेट के बारे में इतनी जानकारियां लीक हो चुकी हैं कि ज्यादातर सैमसंग प्रशंसक इससे अब तक रूबरू हो चुके होंगे। अब ताजा जानकारी इस स्मार्टफोन के वाटर रेसिस्टेंट होने के बारे में है। इसके अलावा हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर भी लीक हुई है जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है।

ज़ौबा लिस्टिंग में एमएम-एन930एफ मॉडल नंबर वाले एक सैमसंग स्मार्टफोन का ज़िक्र किया गया है जो डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फ़ीचर से लैस है। इसे सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 माना जा रहा है। ज्ञात हो कि एसएम-एन930एफ मॉडल नंबर का इस्तेमाल कई बार किया जा चुका है। हैंडसेट की एक वास्तविक तस्वीर भी लीक हुई है जिसमें फैबलेट का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है।

तस्वीर में डिस्प्ले पैनल के टॉप पर अतिरिक्त सेंसर नज़र आ रहे हैं। इसे आइरिस स्कैनर माना जा रहा है। डुअल-एज डिस्प्ले मौजूद होने की भी पुष्टि हुई है। सैमंसग इस साल फ्लैट डिजाइन का इस्तेमाल नहीं करेगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के सिर्फ डुअल एज डिस्प्ले वेरिएंट को पेश किया जाएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कंपनी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को अपने डिवाइस का हिस्सा बनाए। इसमें एक आइरिस स्कैनर होगा जिसके इस्तेमाल से यूज़र स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 6 इंच का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डुअल-एज डिस्प्ले, 64/128/256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3600 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »