Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Casio ने अपनी AE-1600HX सीरीज वॉच को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।

Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Photo Credit: Casio

Casio AE-1600HX-3AV में बड़ी डिजिटल LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Casio AE-1600HX-1BV और AE-1600HX-3AV में बड़ी डिजिटल LCD डिस्प्ले है।
  • Casio AE-1600HX-1BV और AE-1600HX-3AV की बैटरी 10 साल तक चल सकती है।
  • Casio AE-1600HX-1BV और AE-1600HX-3AV में स्टॉपवॉच का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन

Casio ने अपनी AE-1600HX सीरीज वॉच को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस लाइनअप में Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV शामिल हैं। दोनों वॉच रग्ड डिजाइन और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस हैं। ये किफायती स्पोर्ट्स वॉच कैसियो की वेबसाइट पर लिस्ट हैं और जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है। यहां हम आपको Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Casio AE-1600HX-3AVEF Price

यूरोप में रिटेलर्स की लिस्टिंग के अनुसार, Casio AE-1600HX-3AVEF की कीमत 39.90€ (लगभग 4,280 रुपये) हो सकती है। इससे पता चलता है कि ये वॉच बजट सेगमेंट में आएंगी।

Casio AE-1600HX-1BV, Casio AE-1600HX-3AV Features

Casio AE-1600HX-1BV और Casio AE-1600HX-3AV वॉच में एक बड़ी डिजिटल LCD डिस्प्ले है। AE-1600HX-1BV में डार्क बैकग्राउंड और लाइट ब्लू हाइलाइट्स वाली नेगेटिव LCD है। वहीं Casio AE-1600HX-3AV में डार्क ऑलिव कलर में लाइम येलो हाइलाइट्स और एक स्टैंडर्ड डिस्प्ले लेआउट है। हर मॉडल में एम्बर इल्यूमिनेशन और आफ्टरग्लो के साथ LED बैकलाइट है, जिसे यूजर्स अंधेरे में बेहतर विजिबिलिटी के लिए फ्रंट बटन का उपयोग करके चालू कर सकते हैं।

Casio AE-1600HX-1BV और AE-1600HX-3AV वॉच ड्यूल टाइम ट्रैकिंग के साथ-साथ 1/100 सेकंड के स्टॉपवॉच का सपोर्ट करती हैं। इन वॉच में एक काउंटडाउन टाइमर शामिल है जो 24 घंटे तक चल सकता है और ऑटो-रिपीट का सपोर्ट करता है। इनमें 5 मल्टी-फंक्शन अलार्म भी हैं, जिनमें स्नूज का ऑप्शन और टाइम सिग्नल शामिल है। इनमें 2099 तक का ऑटो-कैलेंडर सेट अप है और यूजर्स 12 घंटे और 24 घंटे के फॉर्मेट के बीच स्विच कर सकते हैं। समय की सटीकता लगभग ±30 सेकंड प्रति माह है। Casio ने इन वॉच में CR2032 बैटरी दी है जो कि सामान्य इस्तेमाल पर 10 साल तक चल सकती है। ये वॉच 100 मीटर तक पानी से सुरक्षित रह सकती हैं। दोनों वॉच में रेजिन केस, बेजल और स्ट्रैप के साथ-साथ डिस्प्ले पर रेजिन ग्लास का उपयोग हुआ है। डाइमेंशन की बात करें तो इन वॉच की लंबाई 54.1 मिमी, चौड़ाई 49.7 मिमी, मोटाई 15.9 मिमी और वजन 55 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Casio
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »