• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल

Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल

हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज के नीचे के स्पेस को भरने के लिए 3D प्रिंटेड पॉलिमर का इस्तेमाल किया था

Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है। इस वर्ष लॉन्च होने वाली Apple की iPhone सीरीज के साथ इस फोल्डेबल आईफोन को भी पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया है कि फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे iPhone Fold के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा iPhone Air के USB Type-C पोर्ट को भी इसी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। 

हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज के नीचे के स्पेस को भरने के लिए 3D प्रिंटेड पॉलिमर का इस्तेमाल किया था। कंपनी ने बताया था कि Oppo Find N6 के डिस्प्ले पर क्रीज लगभग 'जीरो' दिखती है। आईफोन फोल्ड में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम दिखेगी। 

iPhone Fold में कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल के फोल्डेबल आईफोन के लिए Samsung Display को लगभग दो करोड़ पैनल्स का ऑर्डर दिया जा सकता है। इससे फोल्डेबल आईफोन के लिए मजबूत डिमांड के अनुमान का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले बनाने की शुरुआत मई में की जा सकती है। iPhone Fold की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान दिख सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसके डिस्प्ले पर दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »