कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी पेशा का प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट मैनेज करता है।
Photo Credit: Pexels/Sanket Mishra
PF एक बचत योजना है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी पेशा का प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट मैनेज करता है। यह एक बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी के वेतन से हर महीने एक निश्चित राशि जमा होती है और उतनी ही राशि नियोक्ता की ओर से जमा की जाती है। सरकार की यह योजना रिटायरमेंट के समय ब्याज के साथ एकमुश्त राशि और पेंशन की सुविधा प्रदान करती है। हालांकि, पीएफ का पैसा निकालने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे कि अगर आपने हाल ही में नौकरी छोड़ी है और पैसा निकालना चाहते हैं या फिर दूसरे नियोक्ता के अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आपकी EPF एग्जिट तारीख अपडेट होना जरूरी है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो नियोक्ता से संपर्क करना है और न ही ईपीएफ दफ्तर के चक्कर काटने हैं। जी हां आप घर बैठे खुद ही EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी एग्जिट तारीख को अपडेट कर सकते हैं। यह काफी आसान प्रक्रिया है और अगर आपकी ज्वाइनिंग तारीख सही है तो आप कुछ ही मिनटों में अपनी एग्डिट तारीख को अपडेट कर सकते हैं।
1: सबसे पहले आपको ईपीएफ मेंबर पोर्टल पर जाना है।
2: उसके बाद आपको अपने यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करना है।
3: अब आपको मैनेज पर क्लिक करना है और उसके बाद मार्क एग्जिट पर क्लिक करना है।
4: यहां पर आपको अपने पुराने और वर्तमान एंप्लॉयर अकाउंट की लिस्ट नजर आएगी।
5: अब आपको उस एंप्लॉयर का चयन करना है, जहां से आपने नौकरी छोड़ी है।
6: उस पीएफ अकाउंट का चयन करना है, जिसकी एग्जिट तारीख आप अपडेट करना चाहते हैं।
7: अब आपको एग्जिट की तारीख और एग्जिट की वजह आदि जैसी दर्ज करनी है।
8: अपने आधार से लिंक ओटीपी से वेरिफाई करना है और सबमिट करना है।
इसके बाद आपके पीएफ अकाउंट में आपकी एग्जिट की तारीख तुरंत अपडेट हो जाएगी।
एग्जिट तारीख क्यों है जरूरी:
आपकी ईपीएफ की एग्जिट तारीख ईपीएफओ के रिकॉर्ड में आपका आधिकारिक लास्ट वर्किंग डे है। इसके बिना आप अपना पीएफ किसी नए नियोक्ता को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। आप ऑनलाइन पीएफ नहीं निकाल सकते हैं। आप पेंशन बेनिफिट के लिए क्लैम नहीं कर सकते हैं। अपना पुराना पीएफ अकाउंट नहीं बंद कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले सिर्फ नियोक्ता ही यह जानकारी अपडेट कर सकते थे, जिसके चलते कई बार देरी हो जाती थी। अब इसे कर्मचारी खुद UAN पोर्टल पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत