Samsung Galaxy Note 9 Launch इवेंट के हाइलाइट्स

Samsung Galaxy Note 9 का लॉन्च इवेंट शुरू हो गया है। थोड़ी ही देर में न्यू यॉर्क में आयोजित हो रहे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी के लेटेस्ट फैबलेट गैलेक्सी नोट 9 को पेश कर दिया गया है

Samsung Galaxy Note 9 Launch इवेंट के हाइलाइट्स
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिया जाएगा इस फोन में
  • गैलेक्सी नोट 9 की कीमत करीब 64,000 रुपये से हो सकती है शुरू
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 का लॉन्च इवेंट शुरू हो गया है। थोड़ी ही देर में न्यू यॉर्क में आयोजित हो रहे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी के लेटेस्ट फैबलेट गैलेक्सी नोट 9 को पेश कर दिया गया है। बता दें कि Samsung Galaxy Note 9 हैंडसेट बीते साल के Galaxy Note 8 का अपग्रेड है। बता दें कि Samsung Galaxy Note 9 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।

लॉन्च इवेंट की शुरुआत में सैमसंग के आईटी और मोबाइल डिविज़न के प्रेसिडेंट व सीईओ डीजे कोह आए। उन्होंने सैमसंग की रणनीति से अवगत कराया। उनका कहना था कि कंपनी की कोशिश यूज़र की ज़रूरतों को पूरा करने की है।

सैमसंग के स्पेसिफिकेशन किए जा रहे हैं सार्वजनिक
यह मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग में आएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी से शुरू होगी। एक वेरिएंट 512 जीबी स्टोरेज वाला भी है। फोन में 512 जीबी स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का डिस्प्ले है। एस पेन को अपग्रेड किया गया है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। सेटअप हॉरीजॉन्टल है।
 

Samsung Galaxy Note 9 का लाइव स्ट्रीम

अच्छी खबर यह है कि सैमसंग के सभी फैन्स के लिए गैलेक्सी नोट 9 का लाइव स्ट्रीम ऑनलाइन उपलब्ध है। आप चाहें तो नीचे इंबेड किए गए यूट्यूब वीडियो पर प्ले बटन को टैप करके इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे। इसके अलावा हम इवेंट के दौरान इस कॉपी को अपडेट भी करते रहेंगे। आप पेज को रिफ्रेश करके नई जानकारी हासिल कर सकते हैं।


Samsung Galaxy Note 9 की कीमत

इंडोनेशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 13,500,000 (लगभग 64,000 रुपये) होगी। वहीं इसके सबसे महंगे मॉडल में 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसकी रूस में कीमत IDR 17,500,000 (लगभग 82,800 रुपये) होगी। ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को ब्लैक, ब्लू और कॉपर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy Note 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

अब तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 हो सकता है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 होगा, जो इससे पहले Samsung Galaxy S9 में आया था। कैमरा की बात करें तो सैमसंग का यह फैबलेट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के चिपसेट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

भारत में Samsung Galaxy Note 9 एक्सीनॉस 9820 चिपसेट और अमेरिका में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम आने की उम्मीद है। बैटरी क्षमता 4000 एमएएच है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आएगा। S Pen को कैमरे के लिए एक रिमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Note 9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »