Samsung Galaxy Note 8 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

सैमसंग के लिए आज बड़ा दिन है और कंपनी गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को आज दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी में है। दश्क्षिण कोरियाई दिग्गज़ 23 अगस्त, बुधवार को न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 12:51 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा
  • गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2017 न्यूयॉर्क में हो रहा है
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है
सैमसंग के लिए आज बड़ा दिन है और कंपनी गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को आज दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी में है। दश्क्षिण कोरियाई दिग्गज़ 23 अगस्त, बुधवार को न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट का आयोजन कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से बहुत उम्मीदें हैं। बता दें कि गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी की ख़ामी के चलते आग लगने की शिकायतें आईं थीं।

Samsung Galaxy Note 8 के बारे में लॉन्च से पहले कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप, बड़ा इनफिनिटी डिस्प्ले जैसे कई फ़ीचर होने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आप यहां अब तक आई सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं और जानें इवेंट को कैसे लाइव देखा जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 8 इवेंट लाइव
जैसा कि हमने बताया कि, गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगा। और दुनियाभर के यूज़र के लिए सैमसंग इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है। सैमसंग इंडिया की इंग्लिश और हिंदी दोनों वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है। इसके अलावा, भारतीय वेबसाइट पर कोई दिक्कत आने पर आप लाइव स्ट्रीम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कीमत, उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को यूरोप में 1,000 यूरो (करीब 75,400 रुपये) में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। जबकि फोन सितंबर से मिलेगा। यह ऊंची कीमत उम्मीदों पर खरा उतर सकती है। पिछले साल आए और अब बंद हो चुके गैलेक्सी नोट 7 की कीमत 849 यूरो (करीब 63,900 रुपये) थी। हालांकि, यह आधिकारिक कीमत नहीं है और हमारी सलाह है कि कीमत व उपलब्धता की जानकारी के लिए इवेंट तक इंतज़ार करें।
Advertisement

टिप्सटर इवान ब्लास ने हाल ही में बताया था कि गैलेक्सी नोट 8 के लिए लॉन्च के एक दिन बाद, 24 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। और कंपनी 15 सिंतबर से फोन देना शुरू कर देगी। इसके अलावा, ब्लास ने बताया है कि जो स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले यूज़र को एक 256 जीबी का एसडी कार्डर, वायरलेस चार्जर या एक सैमसंग गियर 360 कैमरा मुफ्त मिलेगा। यूरोप में, प्री-ऑर्डर करने वाले यूज़र को एक मुफ्त डेक्स डॉक मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 डिज़ाइन
Advertisement
लीक से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को आठ कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा- मिडनाइट ब्लैक, आर्कटिक सिल्वर, ऑर्चिड ग्रे/वॉयलेट, कोर ब्लू, डार्क ब्लू, डीप सी ब्लू, पिंक, और गोल्ड कलर वेरिएंट। लीक तस्वीरों के मुताबिक, फोन के सभी कलर वेरिएंट का फ्रंट पैनल ब्लैक होगा जबकि पेन उसी कलर का होगा जिस रंग का फोन है।

गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप, ग्लास बैक, बेज़ल-लेस फ्रंट (इनफिनिटी डिस्प्ले) और एक एस पेन होने की उम्मीद है। लेकिन ख़बरें हैं कि फोन में टच सेंसिटिविटी पहसे से बेहतर होगी और इसमें डाइमेंशन भी बदले हुए होंगे। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है, इसके साथ ही एक कैमरा सेटअप है। दांयीं तरफ़ पावर बटन जबकि वॉल्यूम और बिक्सबी बटन बांयें किनारे पर हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्पेसिफिकेशन
पिछली ख़बरों से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक 6.3 इंच क्वाडएचडी (1440x2960 पिक्सल्स) इनफिनिटी डिस्प्ले होगा जो 18.5:9 के आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। इस फोन में एक एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर दिया जा सकता है। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह अमेरिका में फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इस फोन में दो 12 मेगापिक्सल सेंसर वाला एक डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। फोन का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस अपर्चर एफ/1.7 और एक डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आता है, जबकि सेकेंडरी टेलीफोटो लेंस अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। दोनों लेंस के ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 6 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइकोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। हाल ही में ख़बर आई थी कि फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर दक्षिण कोरिया में और 128 जीबी वेरिएंट किसी दूसरे बाज़ार के लिए लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.5x74.6x8.5 मिलीमीटर हो सकता है। गैलेक्सी नोट 8 में एक 3300 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है जिसे वायरलेस या यूएसबी टाइप-सी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.