Samsung Galaxy Note 8 में होगी आईफोन वाली खास डिस्प्ले तकनीक: रिपोर्ट

सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लॉन्च होने में भले ही कुछ हफ्ते बचे हों, लेकिन इस डिवाइस के बारे में लीक और रिपोर्ट रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब एक नई लीक में दावा किया गया है कि नए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में कंपनी का अपनी 3डी टच वर्ज़न हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 17:32 IST
सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लॉन्च होने में भले ही कुछ हफ्ते बचे हों, लेकिन इस डिवाइस के बारे में लीक और रिपोर्ट रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब एक नई लीक में दावा किया गया है कि नए Samsung Galaxy Note 8 में कंपनी का अपनी 3डी टच वर्ज़न हो सकता है। 3डी टच एक प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले फ़ीचर है जिसे ऐप्पल ने सबसे पहले अपने आईफोन में दिया था। एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबकि, नए गैलेक्सी नोट 8 के लिए एक सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ने संकेत दिए हैं कि सैमसंग का 3डी टच उसी तरह काम करेगा जैसे हमें आईफोन 6एस प्लस और कुछ दूसरे चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन में देखने को मिला था। हालांकि, पहले आई सभी ख़बरों के अनुसार, गैलेक्सी नोट 8 का डिज़ाइन मौज़ूदा फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 की तरह होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में फिज़िकल होम बटन नहीं है और इसमें ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
Advertisement

ईटी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फोर्स टच जैसे इस फ़ीचर को प्रेशर-सेंसिटिव डिस्प्ले का फायदा मिलेगा जैसा कि हमने पहले कुछ कंपनियों के फ्लैगशिप (कम से कम होम बटन के चारों तरफ़) में देखा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के नए ऐप शॉर्टकट होने की उम्मीद है और ऐप आइकन से ही सीधे फोर्स टच फ़ीचर के जरिए इन्हें एक्सेस किया जा सकेगा। अभी, यह जानकारी नहीं मिली है कि प्रेशर सेंसिटिव टच को पूरे स्क्रीन पर दिया जाएगा या नहीं।

एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग 23 अगस्त को गैलेक्सी नोट 8 पेश करने के बाद 1 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू करेगी। पब्लिकेशन का कहना है कि सैमसग द्वारा 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कभी भी गैलेक्सी नोट 8 के प्री-ऑर्डर शुरू किए जाने की उम्मीद है। जबकि फोन 15 सितंबर से उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

कुछ हफ्ते पहले ही सैमसंग ने गैलेक्सी नोट सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन की पुष्टि की थी। गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन 23 अगस्त को एक इवेंट में लॉन्च होगा। आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, "Do bigger things" टैगलाइन से फोन में एक बड़ा डिस्प्ले और कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप से ज़्यादा फ़ीचर होने के संकेत मिलते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.