• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में दो रियर कैमरे व डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में दो रियर कैमरे व डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा

सैमसंग 2017 की दूसरी तिमाही में Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज़ सैमसंग द्वारा अब तक के शायद सबसे ख़ूबसूरत फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी के अगले 'गैलेक्सी नोट' स्मार्टफोन लॉन्च करने का इंतज़ार है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की एक कथित तस्वीर को एक ट्विटर यूज़र ने पोस्ट किया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में दो रियर कैमरे व डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग 2017 की दूसरी तिमाही में Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज़ सैमसंग द्वारा अब तक के शायद सबसे ख़ूबसूरत फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी के अगले 'गैलेक्सी नोट' स्मार्टफोन लॉन्च करने का इंतज़ार है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की एक कथित तस्वीर को एक ट्विटर यूज़र ने पोस्ट किया है।

ट्विटर यूज़र द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को लेकर दावा किया गया है कि यह सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की है। इस फैबलेट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के इनफिनिटी डिस्प्ले जैसा डिज़ाइन देखा जा सकता है। इसके अलावा तस्वीर से खुलासा होता है कि सैमसंग ने फ्रंट स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा। नई लीक तस्वीर में फोन के रियर पर या फ्रंट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है, इसलिए उम्मीद है कि यह स्क्रीन के नीचे हो सकता है।

लीक तस्वीर में, फोन के रियर पर एक वर्टिकल डिज़ाइन वाले डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ट्विटर यूज़र द्वारा कई ट्वीट कर दावा किया गया है कि फैबलेट में एकेजी के 'ट्यून्ड' स्टीरियो स्पीकर होंगे। इसके अलावा एक बिक्स्बी बटन भी होगा। फोन में नीचे की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

एक वीबो पोस्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 8 में सैमसंग के मौज़ूदा गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तुलना में ज़्यादा पतले बेज़ेल होंगे।

इससे पहले एक रिपोर्ट में पता चला था कि यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। सैमसंग के आने वाले फैबलेट में 6.3 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है, जो गैलेक्सी एस8+ से थोड़ा बड़ा है। और इस फोन को अमेरिका में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और दूसरे बाज़ारों में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी नोट 8 से होम बटन हटाया जा सकता है। इसकी जगह, फोन में गैलेक्सी एस8 की तरह ही डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। सिनेप्टिक द्वारा ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी पेश करने के बाद से अब ग्लास पर भी फिंगरप्रिंट के जरिए स्कैन करना आसान होगा। सैमसंग द्वारा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung galaxy note 8, samsung galaxy note 8 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »