गैलेक्सी नोट7 था वाई-फाई हॉटस्पॉट का नाम, फ्लाइट में मच गई हड़कंप

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 13:58 IST
ख़ास बातें
  • वर्जिन एयरलाइन्स की फ्लाइट में पैसेंजर ने किया डराने वाला मज़ाक
  • फ्लाइट के दौरान गैलेक्सी नोट7_1097 के नाम से वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया
  • सैमसंग के इस समार्टफोन को सभी अमेरिकी फ्लाइट में ले जाने पर रोक है
सेन फ्रांसिसको से बॉस्टन जा रही वर्जिन एयरलाइन्स की फ्लाइट में एक पैसेंजर की हरकत से आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, उस पैसेंजर ने फ्लाइट के दौरान गैलेक्सी नोट7_1097 के नाम से वाई-फाई हॉटस्पॉट बना दिया था। बता दें कि ब्लास्ट होने की वजह से सैमसंग के इस समार्टफोन को सभी अमेरिकी फ्लाइट में ले जाने पर रोक है। हॉटस्पॉट का नाम इस विवादित फोन के नाम पर होने के कारण इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई।

बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही फ्लाइट के क्रू सदस्यों को गैलेक्सी नोट7 नाम के वाई-फाई हॉटस्पॉट होने की जानकारी मिली, उन्होंने उस पैसेंजर को सीट के ऊपर वाले कॉल बटन को दबाने को कहा।
Advertisement

फ्लाइट के एक और पैसेंजर लूकस वोजोश्वास्की के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है, "फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि यह मज़ाक नहीं है। हम लाइट ऑन करेंगे और सभी पैसेंजर के बैग को तब तक तलाशेंगे जब तक फोन ना मिल जाए।"
 

Open my laptop on the plane and notice a Galaxy Note 7 wifi hotspot https://t.co/y1csn9gOsZ pic.twitter.com/9Z5IJULuPs

— Lucas Wojciechowski (@lucaswoj) December 20, 2016
Advertisement
जब किसी भी पैसेंजर ने कॉल बटन नहीं दबाया तो पायलट को हस्तक्षेप करना पड़ा। उसने चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 होने की ज़िम्मेदारी नहीं ली तो फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ेगी।

इस घोषणा के बाद उस पैसेंजर ने मज़ाक की ज़िम्मेदारी ले ली। उसने माना कि फ्लाइट में कोई गैलेक्सी नोट7 फोन नहीं है। उसने बस वाई-फाई हॉटस्पॉट को यह नाम दिया है। लूकस वोजोश्वास्की ने बीबीसी को बताया कि इस हरकत के लिए ज़िम्मेदार पैसेंजर के खिलाफ एयरलाइंस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीबीसी ने दूसरे ट्विटर यूज़र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है कि इस वाकये के कारण बॉस्टन में कई फ्लाइट में देरी हुई और कुछ को रद्द भी कर दिया गया।
Advertisement

एक और ट्विटर यूज़र ने बताया कि उस पैसेंजर ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया होगा। अपना उदाहरण देते हुए उसने बताया कि गैलेक्सी नोट7 से गैलेक्सी एस7 में माइग्रेट करने के बाद भी वाई-फाई हॉटस्पॉट का नाम नोट7 वाला ही रह जाता है।

याद रहे कि गैलेक्सी नोट7 के ब्लास्ट होने की कई खबरें आने के बाद कंपनी ने इस फोन को बनाने का काम बंद करने का फैसला किया था। जिन डिवाइस को बेच दिया गया था, उन्हें कंपनी ने वापस मंगवा लिया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8890

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.