Samsung Galaxy M62 हो सकता है अगला हाई-एंड एम-सीरीज़ फोन, स्पेसिफिकेशन लीक

एक रिपोर्ट का दावा है कि कथित Samsung Galaxy M62 सैमसंग की एम-सीरीज़ का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन हो सकता है।

Samsung Galaxy M62 हो सकता है अगला हाई-एंड एम-सीरीज़ फोन, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M62 में 256ज जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल होने की खबर है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M62 अभी तक का सबसे शक्तिशाली एम-सीरीज़ फोन हो सकता है
  • 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से हो सकता है लैस
  • Samsung Galaxy M51 के अपग्रेड के रूप में किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy M62 को सैमसंग की ओर से नई आगामी हाई-एंड पेशकश हो सकती है। एक रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है और इसमें जोड़े जाने वाले आगामी Samsung Galaxy M62 के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी उसी रिपोर्ट में लीक किए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम62 के नाम को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में उन सूत्रों का हवाला दिया गया है, जिन्होंने कहा है कि आगामी फोन का मॉडल नंबर SM-M625F है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फोन का नाम Samsung Galaxy M62 होगा।

Sammobile ने खबर दी है कि अफवाहों में बना हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम62 अगले साल लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एम-सीरीज़ का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन हो सकता है। आगामी गैलेक्सी एम सीरीज़ फोन का मॉडल नंबर SM-M625F बताया गया है और सैमसंग द्वारा स्मार्टफोन्स के नामकरण की तरीका देखा जाए, तो यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन को Samsung Galaxy M62 हो सकता है। 2019 में, सैमसंग ने Galaxy M40 को लॉन्च किया था और 2020 में इसके अपग्रेड को Samsung Galaxy M51 के नाम से लॉन्च किया गया।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M62 में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि यह केवल एक ही स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा या इसके और भी विकल्प होंगे। काफी संभावना है कि यह फोन का सबसे प्रीमियम विकल्प हो और इसके साथ कम स्टोरेज वाले वेरिएंट्स भी लॉन्च हो। यह भी बताते चलें कि किसी भी गैलेक्सी एम सीरीज़ फोन में आज से पहले इतनी बड़ी इंटरनल स्टोरेज नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh की बैटरी थी और इसके अपग्रेड की बैटरी क्षमता भी समान हो सकती है। अन्य स्पेसिफिकेशन या लॉन्च से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी तक अज्ञात बनी हुई हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M62, Samsung Galaxy M62 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »