Samsung Galaxy M51 लॉन्च से दूर नहीं, मिला सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy M51 को ब्लूटूथ SIG साइट पर मॉडल नंबर SM-M515F_DSN के साथ लिस्ट किया गया है। यहां जानकारी दी गई है कि डिवाइस में ए2डीपी, एवीआरसीपी, एलई और ब्लूटूथ वर्ज़न 5.0 सपोर्ट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M51 लॉन्च से दूर नहीं, मिला सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy M51 में ट्रिपल रियर सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 को मिल Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन
  • इससे पहले भी कई बार हो चुका है लीक
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 पिछले कुछ समय में कई बार लीक हुआ है और अब इसे ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर भी देखा गया है। नया सर्टिफिकेशन स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट की जानकारी देता है। प्रोडक्शन में समस्या के कारण डिवाइस के लॉन्च में देरी हो रही है और माना जा रहा है कि यह सितंबर तक रहेगी। सैमसंग गैलेक्सी एम51 को इससे पहले गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है, जहां Galaxy M51 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी मिली थी।

Samsung Galaxy M51 को ब्लूटूथ SIG साइट पर मॉडल नंबर SM-M515F_DSN के साथ लिस्ट किया गया है। यहां जानकारी दी गई है कि डिवाइस में ए2डीपी, एवीआरसीपी, एलई और ब्लूटूथ वर्ज़न 5.0 सपोर्ट दिया जाएगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग ने मई में सैमसंग गैलेक्सी एम51 के लिए ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लेने के लिए आवेदन किया था और शुक्रवार को इसे स्वीकृति मिली थी। ब्लूटूथ सपोर्ट की जानकारी के अलावा, लिस्टिंग से फोन के बारे में और कुछ पता नहीं चलता है।

फोन को हाल ही में इसी मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। यहां पता चला था कि फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रीक्वेंसी के साथ स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा और सैमसंग गैलेक्सी एम51 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। पिछले लीक सुझाव देते हैं कि Samsung Galaxy M51 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M40 का अपग्रेड हो सकता है। कहा जाता है कि कंपनी Galaxy M50 को छोड़ देगी।

कथित तौर पर कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रोडक्शन में हो रही देरी के चलते Samsung Galaxy M51 के लॉन्च को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। पिछले रेंडरर्स सुझाव देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के बैक में सेट किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले होगा और यह 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस आएगा। फोन में एक बड़ी बैटरी के शामिल होने की भी उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »