Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन के साथ रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy M51 में पीछे की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप फिट होगा। तीनों कैमरा सेंसर एक दूसरे के नीचे वर्टिकल सेट होंगे, जबकि फ्लैश किनारे पर सेट होगा।

Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन के साथ रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy M51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • रेंडर्स में गैलेक्सी एम51 का डिज़ाइन भी देखने को मिला है
  • गैलेक्सी एम51 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और मुख्य स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रेंडर्स में फोन में होल-पंच डिस्प्ले और पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया है। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक को कथित रूप से टॉप पर रखा गया है, जबकि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फोन के निचले किनारे पर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 रेंडरर्स का सुझाव है कि फोन एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसके किनारे पर घुमावदार किनारे नहीं होंगे। बैक पैनल में मैट ब्लू फिनिश होगा और साथ ही इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

OnLeaks और Pigtou ने सैमसंग गैलेक्सी एम51 की 360 डिग्री रेंडर वीडियो के साथ हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर तस्वीरें साझा की है। फोन को Samsung Galaxy M40 के अपग्रेड के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इस सीरीज़ में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एम50 लॉन्च नहीं किया है। रेंडरर्स का सुझाव है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा और इसके चारों तरफ पतले बेजल्स और स्क्रीन के ऊपर बायीं तरफ सेल्फी कैमरा वाला एक होल-पंच कटआउट शामिल होगा।

पीछे की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप फिट होगा। तीनों कैमरा सेंसर एक दूसरे के नीचे वर्टिकल सेट होंगे, जबकि फ्लैश किनारे पर सेट होगा। फोन में एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसमें एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी होगा, जो रेंडर के मुताबिक, ऊपर किनारे पर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम51 में वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर दिए जाएंगे और नीचे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर शामिल होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M51 में 6.5-इंच का फ्लैट डिस्प्ले होगा और फोन का माप 162.6x77.5x8.5 मिलिमीटर (9.5 मिलिमीटर रियर कैमरा बंप) होगा। रिपोर्ट कहती है कि इस बात की थोड़ी संभावना है कि गैलेक्सी एम51 को Galaxy M41 कहा जा सकता है। यदि ऐसा नहीं है, तो कंपनी गैलेक्सी एम50 फोन को पूरी तरह से छोड़ देगी और सीधे गैलेक्सी एम51 को लॉन्च करेगी। हालांकि इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »