Samsung Galaxy M34 5G में Exynos 1280 SoC होने की संभावना, लीक हुआ प्राइस

कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। देश में इस स्मार्टफोन को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 23:19 IST
ख़ास बातें
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है
  • इसका प्राइस 18,000-19,000 रुपये के बीच होने की संभावना है
  • Samsung Galaxy M34 5G की बिक्री एमेजॉन के जरिए की जाएगी

इसमें 6,000 mAh की बैटरी होगी जिसके सिंगल चार्ज में दो दिन तक चलने का दावा किया जा रहा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung इस सप्ताह भारत में Galaxy M34 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले इस स्मार्टफोन का प्राइस और कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इसमें Exynos 1280 SoC दिया जा सकता है। इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 3 Lite, Vivo T2 5G और iQoo के Z7 5G से होगा। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के प्राइस और कुछ स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Samsung Galaxy M34 5G का प्राइस 18,000-19,000 रुपये के बीच हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। देश में इस स्मार्टफोन को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले सैमसंग और एमेजॉन की वेबसाइट पर पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया जा रहा है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 6,000 mAh की बैटरी होगी जिसके सिंगल चार्ज में दो दिन तक चलने का दावा किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5.1 पर चलेगा। इसमें Exynos 1280 SoC के साथ 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। 

इस महीने होने वाले Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का यूरोप में प्राइस लीक हुआ है। यह Samsung Galaxy Z Flip 4 की तुलना में काफी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो हो सकता है। सैमसंग ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो रखा था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Powerful, 5G-ready SoC
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Poor video stabilisation
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.