108MP कैमरा के साथ Realme 9 सीरीज में लॉन्‍च हो सकता है एक और स्‍मार्टफोन

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए थे।

108MP कैमरा के साथ Realme 9 सीरीज में लॉन्‍च हो सकता है एक और स्‍मार्टफोन

Realme 9 सीरीज में जिस स्‍मार्टफोन को लेकर अफवाहें हैं, वह कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है।

ख़ास बातें
  • Realme 9 सीरीज में तीसरे स्‍मार्टफोन पर काम चल रहा है
  • इस स्‍मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं हाल में कंपनी ने
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मेकर रियलमी ने इस महीने की शुरुआत में Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च किए थे। ये फोन 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरों से लैस हैं और 5,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी, Realme 9 सीरीज के एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो अप्रैल में इंडिया में आ सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात कही गई है। ध्‍यान रहे कि Realme 8 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जिसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था।

सोर्सेज के हवाले से 91Mobiles की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme 9 सीरीज में तीसरे स्‍मार्टफोन पर काम चल रहा है, जो अप्रैल में आ सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम फिलहाल मालूम नहीं है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए थे। Realme 9 5G SE कंपनी का पहला स्‍पीड एडिशन है। वैसे कंपनी ने इस सीरीज में नए स्‍मार्टफोन को लेकर कुछ नहीं कहा है। 

Realme 9 सीरीज में जिस स्‍मार्टफोन को लेकर अफवाहें हैं, वह कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर हो सकता है। याद रहे कि Realme 9 5G और Realme 9 5G SE दोनों में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Realme 8 Pro कंपनी का पहला फोन था, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा था। 

इस फोन के बाकी स्‍पेसिफि‍केशंस के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगले कुछ हफ्तों में इसका खुलासा किया जा सकता है। बात करें Realme 9 5G और Realme 9 5G SE की, तो दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। ये 128GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं। इन फोन्‍स में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। Realme 9 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 810 5G प्रोसेसर है, जबकि Realme 9 5G SE में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर दिया गया है। इन्‍हें फ्लिपकार्ट, Realme.com और रिटेल स्‍टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन्‍स 20 हजार रुपये की रेंज में आते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready
  • Good performance
  • 90Hz refresh rate display
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide-angle camera
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »