Samsung Galaxy M31 को भारत में नया अपडेट मिलने की खबर

एक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि Samsung Galaxy M31 का यह अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आया है, जबकि अन्य रिपोर्ट में अक्टूबर सिक्योरिटी पैच की बात की गई है।

Samsung Galaxy M31 को भारत में नया अपडेट मिलने की खबर

Galaxy M31 के कैमरा में भी सुधार लेकर आया है यह अपडेट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न M315FXXU2ATJ9 है
  • यह अपडेट सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन में इम्प्रूव्ड Samsung keyboard लेकर आय
  • अपडेट के जरिए जुड़ा SOS लोकेशन-शेयरिंग विकल्प
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को कथित रूप से भारत में One UI 2.5 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। वन यूआई 2.5 अपडेट इम्प्रूव्ड सैमसंग कीबोर्ड के साथ नए फंक्शन्स, मैसेज में SOS लोकेशन शेयरिंग विकल्प और कैमरा इम्प्रूवमेंट्स जैसे नए फीचर्स के साथ आया है। गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन तो इससे पहले पिछले महीने वन यूआई 2.1 अपडेट प्राप्त हुआ था।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M31 के इस One UI 2.5 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न M315FXXU2ATJ9 है। फिलहाल, यग अपडेट भारत में ही ज़ारी किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य मार्केट में भी पेश किया जाएगा। हालांकि, SamMobile की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आता है, जबकि अन्य रिपोर्ट में अक्टूबर पैच की बात की गई है।

रिपोर्ट में उल्लेखित चेंजलॉग के मुताबिक, वन यूआई 2.5 अपडेट गैलेक्सी एम31 फोन में नए सैमसंग कीबोर्ड फंक्शन लेकर आया है। अब यह लैंडस्केप मोड में स्प्लिट कीबोर्ड को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, नए SOS लोकेशन-शेयरिंग विकल्प की मदद से यूज़र्स इमरजेंसी के दौरान 24 घंटे के लिए हर 30 मिनट में ऑटोमैटिक SOS मैसेज भेज सकेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एम31 यूज़र्स थर्ड पार्टी ऐप लॉन्चर में एंड्रॉयड 10 नेविगेशनल गेस्चर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके इलावा, वन यूआई 2.5 अपडेट कैमरा सुधारों से भी लैस है। अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच कुछ खामियों को फिक्स करता है। यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन अब-तक प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप इसे मैनुअली भी अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट व डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M31, One UI 2 5, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »