• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M30s में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च होने की खबर

Samsung Galaxy M30s में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च होने की खबर

Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम30एस लॉन्च करने की तैयारी में है।

Samsung Galaxy M30s में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च होने की खबर

Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s से अगले महीने उठ सकता है पर्दा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस हो सकता है तीन रियर कैमरों से लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में हो सकता है नए एक्सीनॉस चिपसेट का इस्तेमाल
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s: सैमसंग की गैलेक्सी एम-सीरीज़ को भारत में लॉन्च के बाद से ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ है। इसी को देखते हुए अब सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम30एस लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने बताया है कि सैमसंग सितंबर के मध्य तक Galaxy M30s को 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। इंडस्ट्री सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गैलेक्सी एम30एस में नए एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

ग्राहकों की डिमांड और मार्केट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला सैमसंग का यह आगामी फोन मार्केट में Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी के हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी के20 प्रो (Redmi K20 Pro), मी ए3 (Mi A3) और रियलमी 5 प्रो (Realme 5 Pro) जैसे हैंडसेट को टक्कर देगा।

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy M30s जल्द हो सकता है लॉन्च, मिली यह अहम जानकारी

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। सैमसंग ने इस साल के शुरुआत में गैलेक्सी एम-सीरीज़ को उतारा था, मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सैमसंग अभी तक मार्केट में गैलेक्सी एम सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 स्मार्टफोन को उतार चुकी है। सैमसंग गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन को Amazon और सैमसंग की आधिकारिक साइट Samsung.com पर बेचा जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »