Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M30 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन होगा।

Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी
  • Samsung Galaxy M30 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में हो सकता है लॉन्च
  • 6.38 इंच के सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले से लैस होगा गैलेक्सी एम30
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन होगा। इससे पहले Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M10 को लॉन्च किया जा चुका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने खुलासा किया कि गैलेक्सी एम30 में 6.38 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5000 एमएएच की बैटरी होगी। आइए आपको Samsung Galaxy M30 की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Samsung Galaxy M30 की कीमत (अनुमानित)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि कंपनी इस सीरीज़ के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 को फरवरी महीने में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी। बिक्री मार्च महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 (रिव्यू) की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।
 

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक,  सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। 159x75.1x8.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 175 ग्राम वज़न होगा।

माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट होगा। डिवाइस का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जा सकता है। पिछले हिस्से पर इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। और तीसरा सेंसर भी 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए Galaxy M30 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »