Samsung Galaxy M30 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Samsung ने हाल ही में ऐलान किया था कि Galaxy M30 को अगले महीने एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung ने निर्धारित वक्त से पहले ही भारत में Galaxy M30 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी कर दिया है।

Samsung Galaxy M30 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Samsung Galaxy M30 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
  • 6.38 इंच के सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले से लैस है गैलेक्सी एम30
  • Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में ऐलान किया था कि Galaxy M30 को अगले महीने एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung ने निर्धारित वक्त से पहले ही भारत में Galaxy M30 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी कर दिया है। एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड करने के अलावा ओवर द एयर ज़ारी किया गया यह अपडेट मई महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और वन यूआई लाता है। कई नए फीचर भी फोन का हिस्सा बन गए हैं। जैसे कि कैमरा ऐप में सीन ऑप्टिमाइज़र, गैलरी ऐप में एडिटिंग टूल्स और नए अंदाज़ में सेटिंग्स मेन्यू। एंड्रॉयड पाई अपडेट भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम30 यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Galaxy M30 (रिव्यू) के ज़ारी किए गए इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न M305FDDU1BSEA / M305FODM1BSEA / M305FDDU1BSE6 है। इसका साइज़ 1144.35 एमबी का है। यह भारत में सभी गैलेक्सी एम30 यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सबसे बड़ा बदलाव एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 से एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई 1.1 में हुआ है। अपडेट को रोलआउट कर दिया गया है। सैमसंग ने अपडेट को वादे से एक हफ्ते पहले ही ज़ारी कर दिया है।

इंटरफेस में बदलाव की बात करें तो One UI में इंटरेक्टिव एलीमेंट्स स्क्रीन के निचले हिस्से पर चला गया है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए नाइट मोड आ गया है। नया नोटिफिकेशन कंट्रोल फीचर भी आ गया है। अब यूज़र नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज का जवाब दे पाएंगे।

सैमसंग कीबोर्ड के लिए एडेप्टिव थीम्स और नए ईमोजी भी आ गए हैं। साथ में फ्लोटिंग कीबोर्ड भी। Galaxy M30 के कैमरा ऐप में नया सीन ऑप्टिमाइज़र आ गया है। यह अपने आप ही कलर सेटिंग्स में बदलाव कर देता है। इसके अलावा और एडिटिंग टूल्स गैलरी ऐप का हिस्सा बन गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »