6,000mAh बैटरी, 12GB तक रैम वाले Samsung Galaxy M13 4G, Galaxy M13 5G 14 जुलाई में होंगे लॉन्च

सीरीज में Galaxy M13 4G को भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे हाल ही में साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें इनफिनिटी वी डिजाइन है।

6,000mAh बैटरी, 12GB तक रैम वाले Samsung Galaxy M13 4G, Galaxy M13 5G 14 जुलाई में होंगे लॉन्च

Galaxy M13 5G और Galaxy M13 4G के लिए अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव की गई है

ख़ास बातें
  • Galaxy M13 4G में 6,000mAh बैटरी होने की बात कही गई है।
  • माइक्रोसाइट पर फोन को ब्लैक, सिल्वर और ब्राउन कलर में टीज किया गया है।
  • दोनों फोन में एक्सपेंडेबल रैम फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 4G की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कन्फर्म कर दी गई है। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से  इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सीरीज को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। साउथ कोरियन कंपनी ने खुलासा किया है कि Galaxy M13 5G में 12 5G बैंड का सपोर्ट होगा। यह 5,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आएगा। गैलेक्सी M13, जिसमें 4G कनेक्टिविटी दी गई है, 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे इसके लिए लॉन्च इवेंट निर्धारित किया गया है। सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी अब लाइव हो चुकी है। 
 

Samsung Galaxy M13 5G, Galaxy M13 specifications

Galaxy M13 5G और Galaxy M13 4G के 14 जुलाई के लॉन्च से पहले एक माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव की गई है। सीरीज के 5G मॉडल में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें एक्सपेंडेबल रैम का फीचर भी मिलता है। कंपनी के अनुसार यह 12GB तक रैम सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ऑटो डेटा स्विचिंग (Auto Data Switching) फीचर शामिल है, इससे प्राइमरी सिम का डेटा कनेक्शन बंद होने पर दूसरी सिम का डेटा अपने आप चालू हो जाता है, जिससे लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी बनी रहती है। 

माइक्रोसाइट पर देखा जा सकता है Galaxy M13 5G सिल्वर कलर में आएगा। एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। 

सीरीज में Galaxy M13 4G को भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे हाल ही में साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें इनफिनिटी वी डिजाइन है। यह फोन Exynos 850 SoC से लैस होगा जिसमें 128GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इस मॉडल में भी रैम प्लस फीचर दिया गया है जो 12 GB तक रैम दे सकता है। Galaxy M13 4G में 6,000mAh बैटरी होने की बात कही गई है। माइक्रोसाइट पर फोन को ब्लैक, सिल्वर और ब्राउन कलर में टीज किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »