सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स में किसी एक फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर ज़रूर पढ़ लें। Samsung Galaxy J7 Pro और Samsung Galaxy J7 Max की कीमतें कम कर दी गई हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 13:53 IST
ख़ास बातें
  • अब सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो 18,900 रुपये में मिलेगा
  • गैलेक्सी जे7 मैक्स की नई कीमत 14,900 रुपये होगी
  • दोनों ही हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे

Samsung Galaxy J7 Max

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स में किसी एक फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर ज़रूर पढ़ लें। Samsung Galaxy J7 Pro और Samsung Galaxy J7 Max की कीमतें कम कर दी गई हैं। अब सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो 18,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी जे7 मैक्स की नई कीमत 14,900 रुपये होगी। याद रहे कि गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स को क्रमशः 20,900 रुपये और 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। दोनों ही हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मिलेंगे।

गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स नई कीमत के साथ सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध हैं। वहीं, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके ऑफलाइन मार्केट में भी कीमत में कटौती की जानकारी दी। इस रिटेलर ने यह भी जानकारी दी कि गैलेक्सी जे7 प्रो के साथ अतिरिक्त 2,000 रुपये पेटीएम कैशबैक मिलेगा। हमने कीमत में कटौती के संबंध में सैमसंग इंडिया से संपर्क किया है।
Advertisement


सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे फिज़िकल होम बटन में जगह मिली है।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J7 Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में भी आपको गैलेक्सी जे7 प्रो की तरह आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स

गैलेक्सी जे7 मैक्स भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसकी बैटरी 3300 एमएएच की है। यह 4जी वीओएलटीई हैंडसेट स्मार्ट ग्लो 2.0 और आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी20

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.