Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery

इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और ब्लैक सहित तीन कलर्स के विकल्प होंगे

Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery

Photo Credit: Samsung

यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन कल (3 अगस्त) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट होगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR कैमरा होगा। 

देश में इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 29,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 34,999 रुपये का होगा। इस स्मार्टफोन पर के लॉन्च पर कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और ब्लैक सहित तीन कलर्स के विकल्प होंगे। 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में HDR कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में फ्लैट फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट होगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिए जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे से अधिक की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, आठ घंटे से अधिक की गेमिंग और 12 घंटे तक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग उपलब्ध करा सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »