Samsung Galaxy F54 5G का 6 जून को भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को रिजर्व कराने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-रिजर्वेशन होने पर कस्टमर्स को 2,000 रुपये के बेनेफिट मिलेंगे

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2023 22:00 IST
ख़ास बातें
  • इसकी 6,000mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इस स्मार्टफोन को रिजर्व कराने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा
  • इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है

इस स्मार्टफोन का प्राइस बेस वेरिएंट के लिए 33,000 रुपये हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung का Galaxy F54 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर Exynos चिपसेट दिया जा सकता है। इसकी 6,000mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन को रिजर्व कराने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-रिजर्वेशन होने पर कस्टमर्स को 2,000 रुपये के बेनेफिट मिलेंगे। 

सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में Galaxy F54 5G को भारत में 6 जून को लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी की वेबसाइट पर एक टीजर में यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लू कलर वेरिएंट में दिख रहा है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें एस्ट्रोलैप्स फीचर भी दिया जाएगा। यह फीचर इस वर्ष की शुरुआत में सैमसंग की Galaxy S23 सीरीज के साथ पेश किया गया था। इसके अन्य दो कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होने की संभावना है। इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन का प्राइस बेस वेरिएंट के लिए 33,000 रुपये हो सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इसका प्राइस 26,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच होने का संकेत दिया गया था। Samsung Galaxy F54 5G में 6.7 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने देश में Samsung Galaxy A14 4G को लॉन्च किया था। इस बजट स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 4 GB का RAM और 128 GB तक स्टोरेज है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A13 की जगह लेगा। Samsung Galaxy A14 का प्राइस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये है। इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकेगा। नई Samsung Galaxy A सीरीज के इस स्मार्टफोन को शुरुआत में खरीदने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Bright AMOLED display
  • Good all-round performance
  • Very good battery life
  • Fairly capable cameras
  • Feature-rich software, extensive update commitment
  • Bad
  • No stereo speakers, IP rating
  • 4K recorded videos lack stabilisation
  • Heats up easily under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1380

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.