Samsung के Galaxy F36 5G की कल से शुरू होगी भारत में बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम, नैनो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स ) Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 22:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 का इस्तेमाल किया गया है
  • इसकी रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy F36 5G की मंगलवार (29 जुलाई) से भारत में बिक्री शुरू होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। 

Samsung Galaxy F36 5G का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 29 जुलाई को 12 PM पर बिक्री शुरू की जाएगी। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 18,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने् पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड पर भी पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Luxe Violet, Coral Red और  Onyx Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Samsung Galaxy F36 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम, नैनो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स ) Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1380 दिया है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में एक हाइब्रिड सिम स्लॉट जिससे सेकंड सिम की जगह माइक्रोSD कार्ड को लगातार स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। 

Advertisement

इसकी रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी दोनों कैमरा यूनिट 4K वीडियो शूटिंग को सपोर्ट करती हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें  AI एडिटिंग, और Circle to Search शामिल हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC के विकल्प हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  3. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  4. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  6. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  7. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  9. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  10. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.