Samsung Galaxy F17 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung ने आज भारत में Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy F17 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F17 5G में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F17 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy F17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया है।
  • Samsung Galaxy F17 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने आज भारत में Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F17 5G Price in India

Samsung Galaxy F17 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 है। यह स्मार्टफोन नियो ब्लैक और वॉयलेट पॉप कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री सैमसंग भारत की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर होगी। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी बैंक और यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये कैशबैक प्रदान कर रही है। इसके अलावा 6 माह के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है।

Samsung Galaxy F17 5G Specifications

Samsung Galaxy F17 5G में 6.7 इंच की FHD+ इन्फिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1330 5nm प्रोसेसर के साथ Mali-G68 MP2 GPU दिया गया है। वहीं 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड One UI 7.0 पर काम करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है। Galaxy F17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F17 5G के F1.8 अपर्चर और AF OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.4 मिमी,चौड़ाई 77.9 मिमी, मोटाई 7.5 मिमी और वजन 192 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Samsung Galaxy F17 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy F17 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 है।

Samsung Galaxy F17 5G का कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy F17 5G के F1.8 अपर्चर और AF OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F17 5G की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy F17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy F17 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy F17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 5nm प्रोसेसर दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »