Samsung Galaxy F12 हो सकता है अगला F-सीरीज़ फोन, Galaxy A02s गीकबेंच पर लिस्ट

सैमसंग के एक अन्य फोन को कथित तौर पर गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। फोन मॉडल नंबर SM-A025G के साथ आता है और इसे Galaxy A02s माना जा रहा है।

Samsung Galaxy F12 हो सकता है अगला F-सीरीज़ फोन, Galaxy A02s गीकबेंच पर लिस्ट

Samsung Galaxy F41 को हाल ही में सीरीज़ के पहले फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • एक नया Samsung फोन मॉडल नंबर SM-F127G के साथ लीक हुआ है
  • स्मार्टफोन को Samsung Galaxy F12 माना जा रहा है
  • कथित Samsung Galaxy A02s को भी गीकबेंच पर देखा गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन सैमसंग की नई एफ-सीरीज का आगामी फोन प्रतीत हो रहा है। बता दें कि इस सीरीज़ की शुरुआत कंपनी ने हाल ही में भारत में Galaxy F41 के लॉन्च के साथ की है, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर SM-F127G वाला एक सैमसंग फोन लीक हो गया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे Galaxy F12 कहा जाएगा। इसके अलावा, कथित Galaxy A02s को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।

SamMobile की एक रिपोर्ट में कथित Samsung Galaxy F12 के बारे में बात करते हुए कहा गया है कि सैमसंग मॉडल नंबर SM-F127G के साथ एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे अंत में गैलेक्सी एफ12 या गैलेक्सी एफ12एस कहा जा सकता है। यह संभव है कि Samsung Galaxy F41 की तरह, यह नया फोन भी सैमसंग की M-सीरीज़ के किसी एक स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वेरिएंट हो। गैलेक्सी एफ41 को कंपनी ने Galaxy M31 के रीब्रांडेड मॉडल के रूप में लॉन्च किया था। अभी तक, सैमसंग ने गैलेक्सी एफ12 या गैलेक्सी एफ12एस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इससे अलग, सैमसंग के एक अन्य फोन को कथित तौर पर गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। फोन मॉडल नंबर SM-A025G के साथ आता है और इसे Galaxy A02s माना जा रहा है। लिस्टिंग में फोन 3 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 756 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,934 स्कोर मिला है। गीकबेंच लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया था और पब्लिकेशन का कहना है कि गैलेक्सी ए02एस को स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

फिलहाल Samsung ने कथित Galaxy A02s को लेकर भी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, Samsung Galaxy M02 को गीकबेंच पर 3 जीबी रैम, एंड्रॉइड 10 और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ देखा गया था। माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी ए02 या गैलेक्सी ए02एस का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, क्योंकि दोनों फोन के मॉडल नंबर को एक साथ कई लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy F12, Samsung Galaxy F12s
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »