सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो चीन के अलावा अन्य देशों में भी होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो चीन के अलावा अन्य देशों में भी होगा लॉन्च
विज्ञापन
इस साल मार्च महीने में चीन में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को दुनिया के अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। इन देशों सूची में भारत है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

हालांकि, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की एक लिस्टिंग पर गौर किया जाए तो गैलेक्सी ए9 प्रो को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। दरअसल, चीन में लॉन्च किए गए हैंडसेट का मॉडल नंबर एसएम-ए9100 है और हाल ही ज़ौबा वेबसाइट पर सैमसंग एसएम-ए910एफ कोडनेम वाले हैंडसेट को लिस्ट किया गया था। इस हैंडसेट को रिसर्च के लिए भारत में लाया गया था।

ज़ौबा की लिस्टिंग से पता चला है कि दक्षिण कोरिया से भारत दो पैकेज लाए गए। पहला पैकेज 12 मई को आया और दूसरा पांच दिनों बाद। लिस्टिंग में 6 इंच वाले फोन के अलावा घोषित कीमत का ज़िक्र था।

फिलहाल, यह तो साफ नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को किन-किन देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन पॉलैंड की ई-कॉमर्स साइट पर इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है, यानी इसे यूरोप में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

याद दिला दें कि डुअल सिम सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (एसएम-ए9100) में गैलेक्सी ए9 की तुलना में बेहतर रियर कैमरा, ज्यादा रैम और बड़ी बैटरी है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए9 जैसे ही हैं। गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल रियर ऑटो फोकस कैमरा दिया गया था। वहीं गैलेक्सी ए9 प्रो में इन्हीं सभी कैमरा फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 'प्रो' वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 5000 एमएएच बैटरी है जबकि ए9 में 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile, Samsung Galaxy A9 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  2. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  3. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  4. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  6. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  7. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  8. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  9. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »