सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
पिछले महीने सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन के 'प्रो' वर्ज़न पर काम करने की जानकारी सामने आई थी। SM-A9100 कोडनेम वाले इस हैंडसेट के फर्मवेयर को डेवलप किया जा रहा है। हालांकि, उस वक्त पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा नहीं हुआ था। अब इस हैंडसेट को कथित तौर पर जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

बेंचमार्क रिजल्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम सीपीयू, 4 जीबी रैम और एड्रेनो 510 जीपीयू है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसमें से 25 जीबी यूज़र के उपलब्ध होंगे। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए9 प्रो में 15 मेगापिक्सल कारियर कैमरा होने का पता चला है। यह फेस डिटेक्शन, टच फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस होगा। इसके साथ स्मार्टफोन में 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। दोनों ही कैमरे से फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। अन्य फ़ीचर में एक्सेलेरोमीटर, जीपीएस, कंपास, एनएफसी, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ब्लूटूथ शामिल हैं।

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते गैलेक्सी ए7 (2016) और गैलेक्सी ए5 (2016) को भारत में क्रमशः 33,400 और 29,400 रुपये में लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने गैलेक्सी ए9 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया था।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी ए9 में 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। अब बात कैमरे की। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की एक और बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज़िंग फीचर को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट को पिछले साल दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »