Amazon Great Republic Day Sale 2026: गेमिंग, प्रोडक्टिविटी या एंटरटेनमेंट, हर किसी के लिए सस्ते लैपटॉप डील्स!

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 80,000 रुपये के अंदर कई पावरफुल लैपटॉप्स पर आकर्षक डील्स दी जा रही हैं।

Amazon Great Republic Day Sale 2026: गेमिंग, प्रोडक्टिविटी या एंटरटेनमेंट, हर किसी के लिए सस्ते लैपटॉप डील्स!

Photo Credit: Lenovo

Amazon Republic Day Sale 2026 में 80 हजार के अंदर लैपटॉप डील्स

ख़ास बातें
  • Amazon सेल में 80,000 रुपये के अंदर लैपटॉप्स पर छूट
  • गेमिंग और प्रीमियम लैपटॉप दोनों कैटेगरी में डील्स
  • बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI का फायदा
विज्ञापन


Amazon Great Republic Day Sale 2026 में इस बार लैपटॉप सेगमेंट पर भी खास फोकस देखने को मिल रहा है। 1 लाख रुपये के अंदर आने वाले लैपटॉप्स पर सीधे प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिससे इनकी इफेक्टिव कीमत और कम हो जाती है। Amazon पहले ही SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त कैशबैक जैसे ऑफर्स का संकेत दे चुका है। ऐसे में स्टूडेंट्स, वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स और गेमिंग लैपटॉप तलाशने वालों के लिए यह सेल काफी अहम मानी जा रही है। नीचे Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 80,000 रुपये के अंदर मिलने वाले कुछ पॉपुलर लैपटॉप डील्स की जानकारी दी गई है।

Lenovo LOQ (Ryzen 5 7235HS)

Lenovo LOQ एक गेमिंग-फोकस्ड लैपटॉप है, जो इस सेल में 60 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें AMD Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर और NVIDIA RTX 3050A 4GB GPU दिया गया है। लैपटॉप 12GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। डिस्प्ले 15.6-इंच का FHD पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Windows 11 और Office Home 2024 के साथ आता है और इसमें 3 महीने का गेम पास भी शामिल किया गया है।
यहां से खरीदें: ₹59,990

HP 15 (Ryzen 5 7520U)

HP 15 उन यूजर्स के लिए ऑप्शन बनकर सामने आता है, जो डेली प्रोडक्टिविटी और ऑफिस वर्क के लिए एक हल्का और बैलेंस्ड लैपटॉप चाहते हैं। इसमें AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें माइक्रो-एज डिजाइन दिया गया है। यह Windows 11 के साथ आता है और Microsoft Office 2021 प्री-इंस्टॉल्ड है। वजन करीब 1.59 किलोग्राम है, जिससे इसे कैरी करना आसान रहता है। इसमें AMD Radeon ग्राफिक्स, FHD कैमरा और बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।
यहां से खरीदें: ₹42,990

ASUS TUF A15 (2025)

ASUS TUF A15 उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो 70 हजार रुपये के अंदर एक डेडिकेटेड गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं। इसमें AMD Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर दिया गया है, जिसे NVIDIA RTX 3050 GPU (75W TGP) के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM दी गई है, जिसे 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है, और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है। डिस्प्ले 15.6-इंच का FHD पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। RGB कीबोर्ड, 48Wh बैटरी और Windows 11 के साथ आने वाला यह लैपटॉप ग्रेफाइट ब्लैक फिनिश में उपलब्ध है।
यहां से खरीदें: ₹66,990 

Lenovo Yoga Slim 7 (Core Ultra 5)

Lenovo Yoga Slim 7 प्रीमियम अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप कैटेगरी में रखा जाता है। इसमें Intel Core Ultra 5 125H प्रोसेसर दिया गया है, जो AI PC सेगमेंट का हिस्सा है। लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है। डिस्प्ले 14-इंच का WUXGA OLED पैनल है, जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स बताई गई है। यह Windows 11 पर चलता है और Microsoft 365 Basic के साथ Office Home 2024 भी मिलता है। वजन करीब 1.39 किलोग्राम है, जिससे यह ट्रैवल और ऑफिस यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल माना जा रहा है।
यहां से खरीदें: ₹76,990

Dell G15-5530 (Core i5 13th Gen)

Dell G15-5530 उन यूजर्स के लिए ऑप्शन है, जो हाई परफॉर्मेंस गेमिंग और हेवी टास्क्स के लिए लैपटॉप ढूंढ रहे हैं। इसमें Intel Core i5 13th Gen 13450HX प्रोसेसर दिया गया है, जिसे NVIDIA RTX 3050 6GB GPU के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप में 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है। डिस्प्ले 15.6-इंच का FHD पैनल है। यह Windows 11 और MS Office 2024 के साथ आता है। वजन करीब 2.65 किलोग्राम है, जो इसे एक फुल-साइज़ गेमिंग लैपटॉप बनाता है।
यहां से खरीदें: ₹76,490 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  2. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  3. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  4. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  5. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  8. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  10. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »