• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A57 लॉन्च होगा 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक

Samsung Galaxy A57 लॉन्च होगा 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होगा जिसके ऊपर Samsung One UI 8 की स्किन मौजूद होगी।

Samsung Galaxy A57 लॉन्च होगा 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक

Samsung Galaxy A57 फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1680 चिपसेट आने वाला है।
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A57 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी का यह मिडरेंज फोन धांसू फीचर्स के साथ रिलीज होगा जिसका खुलासा एक सर्टिफिकेशन के माध्यम से हुआ है। Samsung Galaxy A57 को MIIT सर्टिफिकेशन में देखा गया है। लिस्टिंग से फोन अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले होगा। फोन एक स्लिम प्रोफाइल में आएगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A57 के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सभी स्पेसिफिकेशंस रिवील हो गए हैं। Samsung Galaxy A57 को चीन की MIIT सर्टिफिकेशन में स्पॉट (via) किया गया है। फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले (1080 x 2340 पिक्सल) बताया गया है। यह एक OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1680 चिपसेट आने वाला है। इसके साथ में 12 जीबी तक की रैम होगी और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलने वाली है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होगा जिसके ऊपर Samsung One UI 8 की स्किन मौजूद होगी। 

Samsung Galaxy A57 Specifications

फोन के कैमरा को लेकर पता चलता है कि रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। सपोर्ट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मिलने वाला है। सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। 

इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W की फास्ट चार्जिंग होगी। अन्य फीचर्स में USB Type-C, स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और पानी से बचाती है। फोन के डाइमेंशन 161.5x 76.8 x 6.9mm हैं और वजन 182 ग्राम बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »