Samsung Galaxy A6+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है।

Samsung Galaxy A6+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A6+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है
  • 3500 एमएएच की बैटरी है सैमसंग के इस फोन में
  • 25,990 रुपये में लॉन्च हुआ था Samsung Galaxy A6+
विज्ञापन
Samsung के लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A6+ की कीमत में कटौती कर दी गई है। 2,000 रुपये दाम कम हो जाने के बाद Samsung Galaxy A6+ को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung ने गैलेक्सी ए6+ का दाम कम करने की पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। यह हैंडसेट नई कीमत में Amazon.in और Paytm Mall पर बिक रहा है। Samsung के अपने ऑनलाइन स्टोर से फोन को इसी कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, Paytm Mall से इस फोन को खरीदने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पाया जा सकता है।

इससे पहले  Samsung Galaxy A6 की कीमत भी 2,000 रुपये कम किए जाने की खबर आई थी। याद रहे कि मई में Samsung ने भारत में अपने Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनके साथ ही लॉन्च हुए थे Galaxy J6 और Galaxy J8 भी। ये सारे स्मार्टफोन कंपनी के इनफिनिटी डिस्प्ले डिजाइन के साथ आते हैं।
 

Samsung Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

अब बात Samsung Galaxy A6+, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसके टॉप पर मिलेगा सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, साथ देते हैं 4 जीबी रैम।

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

सैमसंग ने दोनों ही फोन में प्रीलोडिड सेल्फी फ्लैश फीचर दिया है, जो सेल्फी के दौरान लाइट एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है। हैंडसेट 'चैट ओवर वीडियो' फीचर से लैस है, जो यूज़र को वीडियो देखने के दौरान व्हाट्सऐप आदि पर रिप्लाई करने की सुविधा देता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • कमियां
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »