Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2026 22:14 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है
  • सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

देश में पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A56 5G की यह जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की लिस्टिंग हुई थी। देश में पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए  Samsung Galaxy A56 5G की यह जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

Samsung Galaxy A57 5G को Bluetooth SIG से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - SM-A576B/DS है। इससे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM हो सकता है। हाल ही में BIS पर Samsung Galaxy A57 5G की समान मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग हुई थी। 

Advertisement

इससे पहले चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशंस एजेंसी TENAA के डेटाबेस पर Samsung Galaxy A57 5G को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को लीक किया गया था। यह Samsung Galaxy A56 के लगभग समान है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। भारत में सैमसंग ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत हाल ही में सैमसंग ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है। सरकार से इसके लिए अप्रूवल मिलने का कंपनी इंतजार कर रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.