नए कलर और अलग फ्रंट डिजाइन के साथ आ सकते हैं Samsung Galaxy A54 और A34

एक दिलचस्प बात यह है कि Galaxy A54 का प्राइस अधिक होने के बावजूद इसमें थिक बेजेल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 16:51 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ जानकारी लीक हो गई है
  • Galaxy A54 में नया Exynos 1380 SoC हो सकता है
  • Galaxy A34 ड्युड्रॉप नॉच के साथ होगा

स्मार्टफोन मार्केट में मंदी से सैमसंग को बड़ा झटका लगा है

ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने 1 फरवरी को अपना पहला 'अनपैक्ड' इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसमें लॉन्च किए जाने वाले डिवाइसेज की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यह लगभग तय है कि इसमें सैमसंग Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट के बाद एक अन्य अनपैक्ड इवेंट नेक्स्ट जेनरेशन Galaxy A के लिए हो सकता है। इसमें कंपनी  Galaxy A54 और Galaxy A34 को लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ जानकारी लीक हो गई है। 

सैमसंग के Galaxy A54 और Galaxy A34 के कुछ प्रमुख फीचर्स के साथ ही इनके डिजाइन के बारे में पता चल चुका है। इन हैंडसेट्स के लॉन्च से पहले इनके बारे में कुछ अन्य जानकारी लीक हो रही है। इसमें Evan Blass ने इनके फ्रंट डिजाइन के बारे में बताया है। उन्होंने कुछ पिक्चर्स पोस्ट की हैं जिससे पता चल रहा है कि Galaxy A54 सेंटर्ड पंच-होल के साथ और Galaxy A34 ड्युड्रॉप नॉच के साथ होगा। एक दिलचस्प बात यह है कि Galaxy A54 का प्राइस अधिक होने के बावजूद इसमें थिक बेजेल हो सकते हैं। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स के नए लाइम कलर की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा ये ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर्स में उपलब्ध होंगे। Galaxy A54 में नया Exynos 1380 SoC और Galaxy A34 में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट हो सकता है। स्मार्टफोन मार्केट में मंदी से सैमसंग को बड़ा झटका है। कंपनी का चौथी तिमाही में प्रॉफिट दो-तिहाई घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया। स्लोडाउन से सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं। 

दुनिया की इस सबसे बड़ी स्मार्टफोन, TV और मेमोरी चिप मेकर के प्रॉफिट में बड़ी गिरावट कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का संकेत है। इससे अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के तिमाही नतीजों में भी गिरावट आने की आशंका है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख करोड़ KRW (लगभग 27,980 करोड़ रुपये) रहने के बाद एनालिस्ट्स ने मौजूदा तिमाही में भी प्रॉफिट में कमी होने का अनुमान दिया है। इससे पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का प्रॉफिट लगभग 14 लाख करोड़ KRW (लगभग 90,190 करोड़ रुपये) था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, color, Samsung, Design, Market, Bezel, Profit, Launch, devices, Chip, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.