64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन!

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन साल 2019 में 25 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया गया था। वहीं, साल 2020 में Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का कैमरा और Samsung Galaxy A52 व Galaxy A52s स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था।

64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A53 कैमरा जानकारी आई सामने
  • Samsung Galaxy A52 का सक्सेसर होगा सैमसंग गैलेक्सी ए53
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन भी 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया था
विज्ञापन
Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन कथित रूप से Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद था। हाल ही में Samsung Galaxy A52s स्मार्टफोन को गैलेक्सी ए52 5जी फोन के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है।

Galaxyclub की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन में Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन जैसा ही प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। जिसका मतलब यह है कि नया सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन भी 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में फोन के अन्य कैमरा सेंसर संबंधी जानकारी साझा नहीं की है।

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन साल 2019 में 25 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया गया था। वहीं, साल 2020 में Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया। वहीं, Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A52s स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि A सीरीज़ में कंपनी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करती है, सैमसंग गैलेक्सी ए53 फोन को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश नमुमकिन प्रतीत होता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी ए53 फोन भी 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है।

गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »