Samsung Galaxy A51 जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 के पहले तो कई लीक सामने आ चुके हैं लेकिन अब इस सैमसंग फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A51 जल्द हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 जल्द हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 के पिछले हिस्से में हो सकते हैं चार रियर कैमरे
  • Android 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है सैमसंग गैलेक्सी ए51
  • Galaxy A51 अगले कुछ महीनों में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51: अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं जिनसे इस बात का संकेत मिलता है कि Samsung अपने आगामी गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Galaxy A51 (सैमसंग गैलेक्सी ए51) सैमसंग के Galaxy A50 और Galaxy A50s स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग का यह आगामी फोन मिड-रेंज सेगमेंट में Samsung को अपनी जगह बनाने में मदद करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए51 के पहले तो कई लीक सामने आ चुके हैं लेकिन अब Galaxy A51 (सैमसंग गैलेक्सी ए51) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि सैमसंग स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।    

सैमसंग गैलेक्सी ए51 को हाल ही में LaunchStudio के जरिए ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है, सबसे पहले इसे सैममोबाइल द्वारा स्पॉट किया गया था। 2020 में सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Galaxy A51 हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 (Samsung Galaxy A51) के कई सपोर्ट पेज़ भी देखने को मिले हैं जो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि गैलेक्सी ए51 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
 
luhogq5g

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन
Photo Credit: Launch Studio

सैमसंग गैलेक्सी ए51 ने वाई-फाई सर्टिफिकेशन क्लियर कर लिया है, साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन एंड्रॉयड 10 (Android 10) पर चलता है। कुछ समय पहले केस निर्माताओं द्वारा लीक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए51 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 10 की तरह Galaxy A51 भी होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। सैमसंग ने फिलहाल इस बात की जानकारी तो नहीं दी है कि गैलेक्सी ए51 (Samsung Galaxy A51) को आखिर कब तक लॉन्च किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सैमसंग गैलेक्सी ए51 को मार्केट में उतारा जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »