CMF अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को भारतीय बाजार में 6 मई को लॉन्च करने वाला है।
Photo Credit: CMF
CMF Watch 3 Pro में अपग्रेडेड 4-चैनल हार्ट रेट सेंसर है।
CMF अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को भारतीय बाजार में 6 मई को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पिछले हफ्ते इसका एक टीजर भी जारी किया था। इस वॉच में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी। हेल्थ और फिटनेस के लिए यह वॉच अपग्रेडेड 4-चैनल हार्ट रेट सेंसर से लैस की गई है। यह वॉच ग्लोबल स्तर पर पहले ही लॉन्च हो चुकी है, जिससे इसके फीचर्स के बारे में पहले से काफी कुछ पता है। यहां हम आपको CMF Watch 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
CMF Watch 3 Pro भारत में 6 मई को लॉन्च होने जा रही है। यह वॉच लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध होगी।
CMF Watch 3 Pro में अपग्रेडेड 4-चैनल हार्ट रेट सेंसर, बेहतर स्लीप ट्रैकिंग एक्यूरेसी, ड्यूल-बैंड जीपीएस, AI-पावर्ड रनिंग गाइडेंस, रियल-टाइम कोचिंग और पर्सनलाइज्डी रिकवरी टिप्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने पिछले मॉडल में मौजूद इंटरचेंजेबल बेजल डिजाइन हटाया है। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टवॉच में 13 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यह वॉच दमदार परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ यूजर्स को अपनी सेहत और अपने डेली रूटीन पर नजर रखने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई है।
ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुई CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह वॉच 120 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है। यह वॉच बेहतर हार्ट रेट मॉनिटरिंग और एडवांस्ड स्लीप साइकल ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल और मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 13 दिनों तक, हैवी इस्तेमाल पर 10 दिनों तक और AOD ऑन होने पर 4 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच जेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट करती है, जिससे अलग-अलग एक्शन हो सकते हैं। इस वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और ड्यूल बैंड जीपीएस शामिल है। इस वियरेबल में 3D एनिमेटेड वार्म-अप गाइड, गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज और ChatGPT एक्सेस भी शामिल है। Watch 3 Pro नथिंग एक्स ऐप के साथ कंपेटिबल है जो यूजर्स को म्यूजिक प्लेबैक, कैमरा शटर को कंट्रोल करने, फिटनेस अपडेट समेत काफी कुछ की सुविधा प्रदान करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान