Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 यूज़र्स की प्राइवेसी हुई और मजबूत, मिले ये दो फीचर्स

क्विक स्विच फंक्शन खासतौर पर यूज़र्स को रेगुलर मोड से स्विच करने में मदद करता है, जहां उनका सारा कंटेंट सिक्योर फोल्डर के साथ प्राइवेट मोड में छुपा होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए बस यूज़र को पावर बटन डबल प्रेस करना होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 को मिले AltZLife फीचर्स
  • AltZLife फीचर्स 10 अगस्त से दोनों फोन के लिए ज़ारी किए गए
  • दोनों ही फीचर्स यूज़र्स की प्राइवेसी को बनाएंगे और अधिक मजबूत

पावर बटन को डबल टैप करने से एक्टिवेट हो जाता है Quick Switch फीचर

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन को भारत में दो प्राइवेसी फीचर मिले हैं, जिनका नाम 'क्विक स्विच' और 'कंटेंट सजेशन्स' है। यह दोनों ही फीचर कंपनी के ‘मेक फॉर इंडिया' इनोवेशन – AltZLife के हिस्से के तौर पर पेश किए गए हैं। यह दोनों ही फीचर्स आपकी उन प्राइवेट फाइल्स को छिपाने में मदद करेंगे, जिन्हें आप दूसरों की नज़रों से बचाना चाहते हैं। क्विक स्विच फीचर एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन का पावर बटन दो बार प्रेस करना होगा, जिसके बाद नॉर्मल मोड प्राइवेट मोड में बदल जाएगा। वहीं, कंटेंट सजेशन फीचर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर प्राइवेट कंटेंट को सिक्योर फोल्डर में ट्रांस्फर करने में मदद करता है।

Samsung ने अपने Galaxy A71 और Galaxy A51 स्मार्टफोन के लिए AltZLife फीचर का ऐलान किया है, जिसमें Quick Switch और Content Suggestions शामिल हैं। क्विक स्विच फीचर खासतौर पर यूज़र्स को रेग्युलर मोड से स्विच करने में मदद करता है, जहां उनका सभी कंटेंट सिक्योर फोल्डर के साथ प्राइवेट मोड में छुपा होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए बस यूज़र को पावर बटन को दो बार जल्दी से दबाना होगा।
Advertisement
 
 

AltZLife feature - Quick Switch

कंपनी का कहना है कि क्विक स्विच फीचर के साथ यूज़र्स गैलेरी, व्हाट्सऐप व अन्य ऐप्स के लिए नॉर्मल मोड से प्राइवेट मोड में स्विच कर सकते हैं। कंपनी की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, इन ऐप्स का प्राइवेट मोड गैलेक्सी स्मार्टफोन के सिक्योर फोल्डर में सैमसंग नॉक्स द्वारा सुरक्षित है। इसमें कहा गया है कि ऐप्स को नॉर्मल मोड से प्राइवेट मोड में स्विच करते वक्त, यूज़र्स से ऑथेन्टकैशन मांगा जाता है जो कि फोन अनलॉक करने से अलग है। वहीं, प्राइवेट मोड से नॉर्मल मोड में स्विच करते वक्त ऑथेन्टकैशन की जरूरत नहीं पड़ती।
 

AltZLife feature - Content Suggestions

दूसरा फीचर कंटेंट सजेशन्स है, जो कि ऑन-डिवाइस AI का इस्तेमाल करके "सुरक्षित फोल्डर में प्राइवेट कंटेंट को ट्रांस्फर" करने का सुझाव देता है। सैमसंग का कहना है कि इस फीचर में किसी तरह के सर्वर या क्लाउड इंटरेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यह प्रक्रिया ऑन-डिवाइस AI द्वारा हैंडल की जाती है। यह सिक्योर फोल्डर के अंदर का ऐप है, जो अपने यूज़र्स को ऑटोमैटिकली प्राइवेट तस्वीरें सिक्योर फोल्डर में ट्रांस्फर करने की सलाह देता है।

आपको बता दें, AltZLife फीचर्स Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 यूज़र्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आज यानी 10 अगस्त से ज़ारी कर दिए गए हैं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.