Samsung Galaxy A50 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मई 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है
  • एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy A50

Samsung Galaxy A50 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Galaxy A50 की पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाने के लिए यह अपडेट कई कैमरा इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला अपडेट बग फिक्स और परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। याद करा दें कि इससे पहले Samsung Galaxy A50 को मिले सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ लाइव फोकस इफेक्ट और ब्यूटी वीडियो मोड फीचर को दिया गया था। लेटेस्ट अपडेट के साथ गैलेक्सी ए50 में बिक्सबी रूटीन को जोड़ा गया है, पहले यह फीचर केवल Galaxy S10 के लिए ही एक्सक्लूसिव था।

Samsung Galaxy A50 को मिले लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन नंबर A505FDDU1ASE2 है और इसकी कीमत 154 एमबी है। ऑफिशियल चेंजलॉग के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपडेट कैमरी की स्टेबिलिटी और पिक्चर क्वालिटी को इंप्रूव करेगा। केवल इतना ही नहीं, वाई-फाई कनेक्टिविटी, स्टेबिलिटी और डिवाइस को सिक्योरिटी को भी इंप्रूव किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
 

अपडेट की जांच करने के लिए Settings > Software update > Download अपडेट मैनुअली में जाएं। SamMobile ने सबसे पहले Galaxy A50 को मिले नए सॉफ्टवेयर अपडेट को रिपोर्ट किया था।

हमारे रिव्यू यूनिट को भी अपडेट मिल चुका है। याद करा दें कि पिछले महीने सैमसंग ने सॉफ्टवेयर वर्जन A505FDDU1ASD6 को जारी किया था। अपडेट के साथ लाइव फोकस इफेक्ट और ब्यूटी वीडियो मोड जैसे फीचर सैमसंग गैलेक्सी ए50 में जोडे गए थे।
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 91:6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है।

Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A50, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI आपकी नौकरी लेने को बैठा है तैयार! सर्वे में खुलासा
  2. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  3. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  4. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  6. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  7. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  8. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  9. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  10. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.