Samsung Galaxy A50 के ये वेरिएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्च

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 के दो मॉडल भारत में लॉन्च होंगे। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 27 फरवरी 2019 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 तीन रियर कैमरों के साथ आएगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन होगा
  • Samsung Galaxy A50 इन दोनों ही हैंडसेट में ज़्यादा प्रीमियम है
Samsung ने Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पर्दा उठाया था। देखा जाए तो यह नए अवतार वाले गैलेक्सी ए सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट हैं। फोन इनफिनिटी यू डिस्प्ले पैनल और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई के साथ आते हैं। इन हैंडसेट को भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले एक नामी रिटेलर ने सैमसंग गैलेक्सी ए50 हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित वेरिएंट का खुलासा कर दिया है। Samsung Galaxy A50 इन दोनों ही हैंडसेट में ज़्यादा प्रीमियम है। यह इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy A30 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 के दो मॉडल भारत में लॉन्च होंगे। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। Samsung ने जब गैलेक्सी ए50 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था तो यह दावा किया गया कि इस फोन का 128 जीबी स्टोरेज भी लाया जाएगा। लेकिन महेश टेलीकॉम के दावों से ऐसा लगता है कि इस वेरिएंट को भारत नहीं लाया जाएगा। संभव है कि सैमसंग लॉन्च इवेंट में इस वेरिएंट को भी लॉन्च करे।

इस रिटेलर ने Samsung Galaxy A30 के रैम + स्टोरेज मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। संभव है कि रैम और स्टोरेज पर आधारित सिर्फ एक मॉडल हो। ग्लोबल मार्केट में फोन को 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे।

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन 4 जीबी/ 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन को रफ्तार के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह तीन रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल, फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
गैलेक्सी ए50 की तरह सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन होगा, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड  (512 जीबी तक) होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 4,000 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन के भी एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.