Samsung Galaxy A50 की कीमत का हुआ खुलासा, 28 फरवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung ने जब अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे तो उस वक्त इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

Samsung Galaxy A50 की कीमत का हुआ खुलासा, 28 फरवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है
  • तीन रियर कैमरों के साथ आएगा Samsung Galaxy A50
  • Samsung Galaxy A30 को भी किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung ने जब अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे तो उस वक्त इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई। लेकिन अब इसकी कीमत का खुलासा कंपनी के एक क्षेत्रीय ब्रांच द्वारा कर दिया गया है। Samsung Netherlands की प्रेस रिलीज के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 की कीमत 349 यूरो (करीब 28,100 रुपये) है। दूसरी तरफ, सैमसंग दक्षिण कोरिया ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A50 और Samsung Galaxy A30 मॉडल को ग्लोबल मार्केट में अगले महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा। सैमसंग नीदरलैंड्स ने भी सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मार्च महीने के मध्य में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

सोमवार को Samsung ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के अपडेट को पेश किया था। सबसे पहले कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30 और सैमसंग गैलेक्सी ए50 को पेश किया, लेकिन Galaxy A10 और Galaxy A20 को भी आने वाले दिनों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। दूसरी तरफ, मुंबई में 28 फरवरी को सैमसंग एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए फोन से पर्दा उठाएगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग नीदरलैंड्स ने जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 की कीमत 349 यूरो (करीब 28,100 रुपये) है। भारत में इस फोन की कीमत अलग हो सकती है। लेकिन नीदरलैंड्स की कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन 4 जीबी/ 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन को रफ्तार के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह तीन रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल, फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी ए50 की तरह सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन होगा, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड  (512 जीबी तक) होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 4,000 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन के भी एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A30, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »