Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 लॉन्च हुए भारत में, कीमत 8,490 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A10 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए हैंडसेट सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है
  • Galaxy A10 की बिक्री शुरू होगी 20 मार्च को
Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A10 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए हैंडसेट सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। इन सैमसंग हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित सैमसंग वन यूआई पर चलेंगे। गौर करने वाली बात है कि Samsung ने Galaxy A50 और Galaxy A30 से इस हफ्ते ही मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पर्दा उठाया था। इन दोनों Galaxy A फोन के साथ कंपनी ने Samsung Galaxy A10 को भारतीय मार्केट में उतारा था।
 

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही मॉडल रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy A50 और Samsung Galaxy A30 की बिक्री 2 मार्च से शुरू होगी। वहीं, Samsung Galaxy A10 की बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी।

Samsung ने हाल ही में गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इसके बाद गैलेक्सी ए10 के बारे में भी जानकारी दी गई।
 

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेंगे। सैमसंग ने इन हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड, स्लो-मो और हाइपरलैप्स जैसे शूटिंग मोड दिए हैं।

Samsung Galaxy A परिवार में Galaxy A50 सबसे प्रीमियम है। इसमें में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A50

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है।

Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

Galaxy A50 की तरह सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

अब बात Samsung Galaxy A10 की। सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A10

Galaxy A10 के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए10 में 3,400 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7884

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  3. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  4. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
  6. Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  8. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  10. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.