Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है
भारत में इस वर्ष मार्च में Samsung Galaxy A37 को लॉन्च किया गया था
इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung के दो स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। ये Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 की जगह ले सकते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के रियर कैमरा के बारे में जानकारी दी गई है। Samsung Galaxy A38 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy A37 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 कैमरा है। Samsung Galaxy A58 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy A5x सीरीज के स्मार्टफोन्स में भी इस कैमरा का इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है। Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के लिए Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 है। Samsung Galaxy A37 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!