Samsung Galaxy A34 का 6GB वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस 

इसमें 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर फीचर के साथ है

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A34 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था
  • इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • इसमें फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Samsung Galaxy A34 5G को लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले वर्ष Samsung Galaxy A33 5G की बिक्री शुरू की थी। Samsung Galaxy A34 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। कंपनी जल्द ही भारत में इसके 6 GB के RAM वाला वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। 

इस बारे में 91Mobiles की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका प्राइस 28,999 रुपये का होगा। इस पर ऑफर्स भी मिलेंगे, जिनमें 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल होगा। इसके अलावा 1,000 रुपये सैमसंग शॉप ऐप वेलकम वाउचर भी होग। इसके 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये और 256 GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके 6 GB के RAM वाले वेरिएंट के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर Galaxy A54 5G के समान है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर फीचर के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

सैमसंग को पिछले महीने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे। Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन Galaxy S22 की तुलना में लगभग दोगुनी थी। देश में Galaxy S23 का प्राइस 75,000 रुपये से लगभग 1.55 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की नोएडा में फैक्टरी में की जाएगी। कंपनी की पिछली Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की वियतनाम की फैक्टरी में की गई थी और भारत में इनकी बिक्री के लिए सैमसंग ने इम्पोर्ट किया था। 
 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.