50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A23e के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung Galaxy A23 5G में क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेल्फी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A23e के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Pricebaba/Onleaks

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23e में 5.8-इंच का Infinity-V डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A23e वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • Samsung Galaxy A23e One UI 5.1 पर आधारित एंड्राइड 12 पर काम करेगा।
विज्ञापन
खबर है कि Samsung Galaxy A23e जल्द ही मार्केट में आने वाला है। फोन की लॉन्च डेट तो अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है लेकिन आधिकारिक घोषणा से पहले, फोन के रेंडर जरूर ऑनलाइन लीक होते दिख रहे हैं। ऑनलाइन हुई इन लीक्स से फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है। लीक हुए रेंडर्स के अनुसार Samsung Galaxy A23e वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में 5.8-इंच का Infinity-V डिस्प्ले दिया जा सकता है और रियर पर यह सिंगल कैमरा के साथ आ सकता है। 

जाने-माने टिपस्टर Steve H. McFly (@OnLeaks) ने Pricebaba के साथ कोलेबोरेशन में Samsung Galaxy A23e की स्पेसिफिकेशन्स लीक की हैं। रेंडर्स में ऐसा दिख रहा है कि डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा और फोन के बैक पर सैमसंग की ब्रांडिंग दी जाएगी। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। Galaxy A23e में रियर में सिंगल कैमरा होने की आशंका है। फोन के रियर पर ऊपर लेफ्ट कार्नर पर कैमरा LED फ्लैश के साथ आएगा। इसके साथ स्मार्टफोन के लेफ्ट में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया जाएगा। 

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy A23e One UI 5.1 पर आधारित एंड्राइड 12 पर काम करेगा। इसमें 5.8-इंच का Infinity-V डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके रियर पर सिंगल कैमरा और साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हैंडसेट में 3.5mm हेडफोन जैक भी दी जा सकती है। Galaxy A23e में 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। इसकी डाइमेंशन 149.8 x 70.7 x 8.9mm हो सकती है। हालांकि, यह सभी जानकारी सिर्फ लीक्स पर आधारित है और इस फोन पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Samsung Galaxy A23 5G में 6.6-inch Infinity-V डिस्प्ले के साथ full-HD+ रिजोल्यूशन मिलता है। इसमें ओक्टा-कोर SoC प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेल्फी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »