• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A23 5G, Galaxy A14 5G का लॉन्च कन्फर्म, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A23 5G, Galaxy A14 5G का लॉन्च कन्फर्म, जानें कीमत

Galaxy A14 5G के भारतीय मॉडल में संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है।

5000mAh बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A23 5G, Galaxy A14 5G का लॉन्च कन्फर्म, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 18 जनवरी को सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Galaxy A14 5G को पहले ही अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है।
  • Galaxy A23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • इसमें कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Samsung ने भारत में Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy A14 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी 18 जनवरी को ये दोनों फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। अब धीरे धीरे इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स भी बाहर आने लगे हैं। साथ ही इनकी कीमत के बारे में भी कुछ लीक्स सामने आए हैं। Galaxy A14 5G को पहले ही अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है। अब यह फोन भारत में भी दस्तक देने जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले कुछ मेन स्पेक्स बाहर आए हैं जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Samsung ने अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 18 जनवरी को सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें एक Samsung Galaxy A23 5G होगा और दूसरा Samsung Galaxy A14 5G होगा। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे बताया गया है। अब इन स्मार्टफोन्स के मेन फीचर्स से भी पर्दा उठना शुरू हो गया है। Galaxy A23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं एक अन्य पोस्टर में कंपनी ने शेयर किया है कि इसमें कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगा। 

हालांकि Samsung Galaxy A23 5G को कंपनी अन्य मार्केट्स में पिछले साल ही लॉन्च कर चुकी है। दूसरे मार्केट्स में जो Samsung Galaxy A23 5G पहले से ही लॉन्च हो चुका है उसमें 6.6 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस हिसाब से फोन के भारतीय मॉडल में भी लगभग वही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह Snapdragon 695 से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। 5000एमएएच बैटरी के साथ यह 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। हाल ही में फोनईव की एक रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

वहीं, Galaxy A14 5G के भारतीय मॉडल में संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 4GB या 6GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में OneUI 5.0 का सॉफ्टवयेर मिल सकता है जो एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा। 

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा हो सकता है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए दिया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन की संभावित कीमत 16,499 रुपये बताई जा रही है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसर2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »