Snapdragon 695 प्रोसेसर और 4GB RAM से लैस Samsung Galaxy A23 5G गीकबैंच पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

OnLeaks ने Samsung Galaxy A23 5G के रेंडर शेयर किए थे, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के चारों ओर मोटे बेजल्स के साथ फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2022 09:34 IST
ख़ास बातें
  • स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB RAM दी जाएगी।
  • OnLeaks ने Samsung Galaxy A23 5G के रेंडर शेयर किए थे।
  • Samsung Galaxy A32, A52 और A72 के जैसा नजर आएगा।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस समय कथित तौर पर Samsung Galaxy A23 5G  पर काम कर रही है। अब यह स्मार्टफोन गीकबेंच की वेबसाइट पर नजर आया है, जहां इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इसके पहले इस साल के शुरू में Samsung Galaxy A23 5G के CAD रेंडर ऑनलाइन नजर आए थे। जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और डाइमेंशन का पता चलता है। 

लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन का मॉडल नंबर “SM-A236U” है। प्रोसेसर की बात की जाए तो कथित Samsung Galaxy A23 5G में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसमें 6 कोर 1.8GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.21GHz पर क्लॉक किए गए हैं। चिपसेट Adreno 619 के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह Snapdragon 695 SoC होगा।
Advertisement

इसके अलावा स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB RAM दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है। बेंचमार्क रिजल्ट्स की बात की जाए तो फोन में सिंगल-कोर टेस्ट में d 674 और गीकबेंच 5 के मल्टी-कोर टेस्ट में 2019 के स्कोर है।

इससे पहले टिप्सटर OnLeaks ने Samsung Galaxy A23 5G के रेंडर शेयर किए थे, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के चारों ओर मोटे बेजल्स के साथ फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। स्मार्टफोन का रियर डिजाइन पिछले साल के Samsung Galaxy A32, A52 और A72 के जैसा नजर आएगा। ऐसी संभावना है कि इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Advertisement

इस स्मार्टफोन के दाई ओर में वॉल्यूम रॉकर और एक पावर की दी जाएगी जो कि एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ इंटीग्रेटेड है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में नीचे एक 3.5mm ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो कैमरा बम्प को छोड़कर इस स्मार्टफोन का माप करीब 165.4 x 77 x 8.5 मिमी होगा। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा सटीक जानकारी इसके ऑफिशियल लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी। कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसके मध्यम बजट में आने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A23 5G, Samsung, Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.