50MP कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A23 5G, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JPY 31,680 यानी कि करीबन 18,200 रुपये है।

50MP कैमरा, 4000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A23 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23 5G जापान में लॉन्च कर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A23 5G की कीमत करीबन 18,200 रुपये है।
  • Samsung Galaxy A23 5G एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A23 5G जापान में लॉन्च कर दिया गया है जो कि अन्य मार्केट में अगस्त में लॉन्च किए गए Galaxy A23 से काफी अलग है। नए Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें ऑक्टा कोर SoC दिया गया है। इसमें 5.8 इंच की डिस्प्ले और 4,000 की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy A23 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JPY 31,680 यानी कि करीबन 18,200 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black, Red और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह au.com, J:Com, Rakuten Mobile और अन्य रिटेलर्स पर उपलब्ध है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह स्मार्टफोन जापान के अलावा भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा या नहीं।
 

Samsung Galaxy A23 5G के स्पेसफिकेशंस


स्पेसफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो 5.8 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह 2.2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर MediaTek Dimensity 700 SoC को सपोर्ट करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G/LTE, ब्लूटूथ v5.2, NFC और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी का बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »